PM Kisan Samman Nidhi List 2023 ईन किसानों के खाते में ही मिलेंगे 2000 रुपये, नई लिस्ट में देखें अपना नाम
PM Kisan Samman Nidhi List 2023 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना लागू की जा रही है जिसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कहा जाता है। फिर जिन किसानों के पास कृषि योग्य भूमि कम है, उन्हें तीन समान किश्तों के माध्यम से हर साल ₹6000 की राशि का भुगतान किया जाता है।
PM Kisan Samman Nidhi List 2023 पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित सभी लाभार्थियों के खातों में 2 हजार रुपये की 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं, जिसके बाद हम सभी बेसब्री से 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो जनवरी 2023 में जारी होगी। चल रही सत्यापन प्रक्रिया को देखते हुए अब इस्को को 18 फरवरी 2023 तक जारी किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से गैर लाभार्थी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की सूची से बाहर किया जा रहा है।